खेलकूद•

FIFA World Cup 2026: पुर्तगाल ने तोड़ा क्रोएशिया का सपना, आखिरी सेकंड का गोल रद्द

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

FIFA World Cup 2026: पुर्तगाल ने तोड़ा क्रोएशिया का सपना, आखिरी सेकंड का गोल रद्द

डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में VAR का फैसला सबसे बड़ी चर्चा बन गया। मैच के अंतिम सेकंड में क्रोएशिया ने बराबरी का गोल किया, लेकिन स्निको तकनीक और VAR जांच के बाद गोल रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही पुर्तगाल ने 2-1 से जीत दर्ज कर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली।

103वें मिनट में पलट गया पूरा मैच

मैच का पहला गोल 53वें मिनट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिक ने किया और टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

94वें मिनट में गोंसालो रामोस ने हेडर से गोल दागकर पुर्तगाल को 2-1 की बढ़त दिलाई। मुकाबले के आखिरी पलों यानी 103वें मिनट में जोसको ग्वार्डियोल ने गेंद को गोल में पहुंचाकर क्रोएशिया को बराबरी दिला दी, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद VAR ने पूरा फैसला बदल दिया।

स्निको तकनीक से पकड़ में आया मामूली टच

VAR समीक्षा में गेंद के अंदर लगी स्निको तकनीक से पता चला कि बॉक्स में पहुंचने से पहले गेंद क्रोएशिया के इगोर माटानोविच के सिर से हल्के से टकराई थी। इस टच के बाद मारियो पसालिक ऑफसाइड स्थिति में आ गए। रेफरी ने वीडियो रिव्यू के बाद गोल को अमान्य घोषित कर दिया। 

फैसले से भड़के फैंस, मैदान पर फेंकी बोतलें

गोल रद्द होने के बाद क्रोएशियाई फैंस ने नाराजगी जताते हुए मैदान की ओर पानी की बोतलें फेंक दीं। स्थिति को संभालने के लिए कुछ देर खेल रोकना पड़ा। गोल करने वाले इवान पेरिसिक खुद दर्शकों के पास पहुंचे और उन्हें शांत कराया। बाद में स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर ऑफसाइड का रीप्ले दिखाया गया, जिससे फैसले की वजह स्पष्ट हो सकी।

मोड्रिच का वर्ल्ड कप सफर खत्म

इस हार के साथ क्रोएशिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। हार के बाद कई खिलाड़ी मैदान पर भावुक हो गए। माटेओ कोवासिच की आंखों में आंसू आ गए, जबकि 40 वर्षीय कप्तान लुका मोड्रिच का वर्ल्ड कप करियर भी इसी मुकाबले के साथ खत्म हो गया। अब पुर्तगाल राउंड ऑफ 16 में स्पेन से भिड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/sports/fifa-suspends-nepal-football-association-anfa-ban-news-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश