Apple Siri AI हो सकता है पेड! ज्यादा इस्तेमाल करने पर देना पड़ सकता है सब्सक्रिप्शन

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Apple Siri AI हो सकता है पेड! ज्यादा इस्तेमाल करने पर देना पड़ सकता है सब्सक्रिप्शन

डेस्क। एप्पल ने पहली बार संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में Siri AI का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल Siri AI शुरुआती चरण में है, लेकिन फ्यूचर में एडवांस AI फीचर्स के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल लाया जा सकता है।

तीसरी तिमाही के नतीजों के दौरान Apple के CEO टिम कुक ने कहा कि कंपनी अभी इस बात पर काम कर रही है कि AI सेवाओं की लागत को कैसे मैनेज किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि ज्यादा AI इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए iCloud+ के जरिए अपग्रेड का विकल्प दिया जा सकता है।

iCloud+ यूजर्स को मिलेगा ज्यादा फायदा

टिम कुक के अनुसार, जिन यूजर्स को Siri AI का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा, वे iCloud+ सब्सक्रिप्शन लेकर अतिरिक्त एक्सेस पा सकेंगे। हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि फ्री यूजर्स के लिए रोजाना या महीने की लिमिट क्या होगी और पेड प्लान की कीमत कितनी होगी।

एप्पल पहले ही Photos ऐप के AI फीचर्स जैसे Clean Up, Extend और Image Playground पर डेली यूज लिमिट लागू करने की बात कह चुका है। iCloud+ सब्सक्राइबर्स को इन फीचर्स का इस्तेमाल फ्री यूजर्स की तुलना में ज्यादा मिलेगा। फिलहाल Siri AI पर ऐसी कोई सीमा लागू नहीं की गई है।

टिम कुक की आखिरी कॉन्फ्रेंस कॉल

यह तिमाही नतीजों की घोषणा टिम कुक के लिए CEO के रूप में आखिरी कॉन्फ्रेंस कॉल रही। कंपनी ने बताया कि 1 सितंबर से जॉन टर्नस Apple के नए CEO का पद संभालेंगे। अब Siri AI की कीमत और पेड प्लान से जुड़े अंतिम फैसले नए नेतृत्व में लिए जा सकते हैं।

Apple की कमाई भी उम्मीद से बेहतर

कंपनी ने इस तिमाही में 111.2 बिलियन डॉलर की आय और 2.01 डॉलर प्रति शेयर की कमाई दर्ज की, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही। Apple की सर्विसेज़ कैटेगरी से 30.98 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व मिला। वहीं iCloud और App Store सहित कंपनी की सेवाओं में 1.5 बिलियन से ज्यादा पेड सब्सक्रिप्शन सक्रिय हैं। नए MacBook Neo और MacBook Pro की मजबूत मांग से Mac की बिक्री में भी करीब 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-temple-priest-policy-high-court-notice-2019-priest-appointment-rules/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी