दुनिया में बादशाहत कायम करने वाली मशहूर कंपनी अमेजन ने बनाया नया ऑफिस

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

दुनिया में बादशाहत कायम करने वाली मशहूर कंपनी अमेजन ने बनाया नया ऑफिस

न्यूयॉर्क। ई-कॉमर्स की दुनिया में अपनी बादशाहत कायम करने वाली मशहूर कंपनी अमेजन ने अमेरिका में अपनी नई ऑफिस बिल्डिंग का उदघाटन किया। कई खासियतों के साथ इस बिल्डिंग में कर्मचारियों की सुविधा का बखूबी ख्याल रखा गया है। सीईओ जेफ बेजोस ने 'द स्फीयर्स' नामक इस दफ्तर का उद्घाटन किया। यह दफ्तर कोई इमारत नहीं बल्कि कांच और स्टील से बने तीन विशालकाय डोम हैं। इनमें 40 प्रकार के 40 हजार से अधिक पौधे लगे हैं।

अमेजन का उद्देश्य कर्मचारियों को तनावमुक्त रखना था। इसलिए इस प्रकार के डोम का निर्माण किया गया। इस पर अमेजन ने करीब 260 अरब रुपए (चार अरब डॉलर) खर्च किए हैं। दफ्तर की प्लानिंग और निर्माण में सात साल का समय लगा। 'द स्फीयर्स' में 800 कर्मचारी एक साथ काम कर सकेंगे।

ऐसा है द स्फीयर्स-

डोम के अंदर छोटे--छोटे झरने भी लगाए गए हैं, ताकि कर्मचारी काम करते वक्त बहते पानी की आवाज भी सुन सकें। इसे अत्याधुनिक दफ्तर को 'मिनी रेनफॉरेस्ट' कहा जा रहा है। सबसे बड़े डोम की ऊंचाई 90 फीट है। तीनों में कुल 2,600 ग्लास पैनल लगे हैं। इनके ऊपर लगी परत से सूरज की रोशनी आसानी से पेड़-पौधों तक पहुंच सकती है। यह दफ्तर के तापमान को भी सामान्य रखने का काम भी करेगी।

तीन बड़े पेड़ लगाए गए हैं। इनमें 55 फीट का फाइकस पेड़ भी शामिल है। इसका वजन करीब 17 हजार किलो है। 49 साल पुराने इस पेड़ को ऑफिस के अंदर लाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। जिसके बाद इमारत की छत में छेद के जरिए इसे लगाया गया। इसके अलावा मिनी फॉल, पत्थरों वाली पगडंडिया, लकड़ी के ब्रिज, खाली समय में बैठने के लिए बर्ड नेस्ट भी बनाए गए हैं।

पर्यावरण विशेषज्ञों की ली गई मदद-

अमेजन ने इस दफ्तर को बनाने के लिए पेड़-पौधों के विशेषज्ञों की भी मदद ली है। यहां बाहर की हवा भी आती है और भीतर के तापमान में करीब पांच डिग्री का उतार-चढ़ाव होता रहता है। पेड़-पौधों की वजह से दफ्तर के अंदर की हवा में नमी का स्तर 60 प्रतिशत तक रहेगा। आमतौर पर दफ्तरों की हवा में 30 प्रतिशत तक नमी रहती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी