ग्राहकों को तोहफा, लॉन्च किए 250 रुपए से कम के दो नए प्लान

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

ग्राहकों को तोहफा, लॉन्च किए 250 रुपए से कम के दो नए प्लान

टेलीकॉम कंपनियां जहां एक तरफ AGR को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार झेल रही हैं वहीं ग्राहकों को लुभाए रखने के लिए एक के बाद एक नए प्लान्स भी पेश कर रही हैं। हाल ही में BSNL द्वारा 247 रुपए का प्लान पेश किए जाने के बाद अब Vodafone ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए दो नए Prepaid प्लान पेश किए हैं। 218 रुपए और 248 रुपए के इन प्लान्स के साथ ही Vodafone Idea ने अपने टैरिफ प्लान्स की लिस्ट अपग्रेड की है। हालांकि, फिलहाल यह प्लान कुछ ही सर्कल्स में उपलब्ध हैं जिनमें ग्राहकों को ढेर सारे फायदे मिलेंगे।

वोडाफोन इन दोनों ही प्लान्स में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा देता है वहीं यूजर को Zee5 और Vodafone Play सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसे कंपनी की वेबसाइट और My Vodafone ऐप के जरिए रिचार्ज किया सकता है।

अब बात करें इन दो प्लान्स की तो Vodafone के 218 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। इसके साथ ही उन्हें साथ ही 6 जीबी डाटा दिया जाएगा और इसके अलावा 100 SMS की सुविधा भी दी जाएगी। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा Zee5 सब्सक्रिप्शन और Vodafone Play सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं, 248 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी। साथ ही 8 जीबी डाटा दिया जाएगा और रोजाना 100 मैसेज मुफ्त होंगे। इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की है। इसके अलावा Zee5 सब्सक्रिप्शन और Vodafone Play सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ससे पहले कंपनी ने डबल डाटा बेनिफिट के साथ तीन प्लान्स की घोषणा की थी। Vodafone की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, डबल डाटा बेनिफिट के साथ 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड प्लान ऑफर किए जा रहे हैं। इस ऑफर के तहत यूजर्स को इन प्लान्स में 1.5 जीबी के बजाय 3 जीबी डाटा दिया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी