2021 तक 50% स्मार्टफोन में होंगे तीन या इससे अधिक कैमरा सेंसर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

2021 तक 50% स्मार्टफोन में होंगे तीन या इससे अधिक कैमरा सेंसर

स्मार्टफोन कंपनियों के बीच 'मेगापिक्सेल वॉर' बढ़ रहा है, विश्व स्तर पर बेचे जाने वाले 50 प्रतिशत स्मार्टफोन में 2021 के अंत तक तीन या उससे अधिक कैमरा सेंसर होंगे। यह भविष्यवाणी काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक नई रिपोर्ट में की गई है।

2019 में, ओरिजनल इक्विप्मेंट मैन्यूफैक्चरर (OEM) ट्रिपल कैमरा सेट-अप के साथ अब एक और कदम आगे ले जा रहे हैं जो यूजर्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है। मार्च 2018 में वैश्विक स्तर पर बिकने वाले लगभग छह प्रतिशत स्मार्टफोन में तीन या अधिक रियर कैमरा सेंसर थे। यह आंकड़ा 2019 के अंत तक 15 प्रतिशत और 2020 के अंत तक 35 प्रतिशत तक जाने की संभावना है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के डिवाइसेस एंड इकोसिस्टम के सीनियर एनालिस्ट ने कहा, 'ड्यूल कैमरे को अपनाने के ट्रेंड की तरह, ट्रिपल कैमरा फिक्चर शुरू में ऊंची कीमत वाले स्मार्टफोन में दिखाई देता था। हालांकि, 2018 के अंत और 2019 की शुरुआत में, यहां तक कि अफोर्डेबल प्रीमियम और मिड-टीयर प्राइस बैंड में स्मार्टफोन में तीन या अधिक कैमरे थे।'

इस साल अप्रैल तक लॉन्च किए गए 40 से अधिक स्मार्टफोन में तीन या अधिक कैमरे थे। इनमें से, 30 लॉन्च इस साल की पहली तिमाही में थे। हुआवे और सैमसंग इस अडॉप्शन को लीड कर रहे हैं।

हुआवे मेट और पी सीरीज, सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज, न्यू गैलेक्सी फ्लैगशिप और वीवो वी15/प्रो कुछ मौजूदा मॉडल हैं जो ट्रिपल या उससे अधिक कैमरा सेंसर में पैठ बना रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल और वनप्लस सहित अन्य OEM इस साल के आखिर में शामिल होंगे। स्मार्टफोन प्लेयर्स को साल 2019 की दूसरी छमाही (एच 2) में 64 एमपी और अधिक के साथ मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है।

वे कहते हैं कि साल 2020 में, हम 100MP और उससे अधिक के कैमरा रिजॉल्यूशन वाले स्मार्टफोन उम्मीद करते हैं। गूगल के पास अपने फ्लैगशिप पिक्सल फोन में ड्यूल कैमरे भी नहीं हैं और सॉफ्टवेयर के जरिए शानदार इमेज क्वॉलिटी पर टिका है। हालांकि, प्रीमियम सेगमेंट में ड्यूल कैमरा सेंसर अपनाने के साथ, गूगल पर अपने आगामी फ्लैगशिप में इसे इंटीग्रेट करने का दबाव होगा।'

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी