Monthly Archives: August, 2026

Whisky-Rum Lovers Alert! FSSAI का बड़ा एक्शन! Royal Challenge, Old Monk समेत इन शराब ब्रांडों के कुछ वेरिएंट्स की बिक्री पर रोक
FSSAI ने कुछ लोकप्रिय व्हिस्की और रम ब्रांडों के चुनिंदा वेरिएंट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है. जांच में इन उत्पादों में कृत्रिम और नेचर-आइडेंटिकल फ्लेवर के इस्तेमाल की बात सामने आई, जिसे नियामक ने भारतीय खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं माना. इस कार्रवाई में Royal Challenge, Antiquity Blue, Bagpiper Deluxe और Old Monk Rum के कुछ वेरिएंट प्रभावित हुए हैं.

कांग्रेस से निकाले गए राजेंद्र भारती का बड़ा ऐलान, 'पार्टी गई तो क्या हुआ, 2028 का चुनाव जरूर लड़ूंगा'
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी विरोधी गतिविधियों और कथित भीतरघात के आरोप में निष्कासित कर दिया. कार्रवाई के बाद राजेंद्र भारती ने कहा कि पार्टी से निकाले जाने के बावजूद उनका राजनीतिक सफर जारी रहेगा और वे 2028 का विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए, जिससे प्रदेश की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई.

BJP Mission 2027: 5 चरणों के सर्वे से तय होंगे यूपी चुनाव के उम्मीदवार, कई मौजूदा विधायकों के कट सकते हैं टिकट, नए चेहरों को एंट्री
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी बूथ से लेकर जिला स्तर तक पांच चरणों में सर्वे कराकर जमीनी फीडबैक जुटा रही है. अब तक तीन चरण पूरे हो चुके हैं, जबकि दो चरण बाकी हैं.






